फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद के मालगोदाम तिराह पर बस ने कुचला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। नजीबाबाद माल गोदाम तिराहे पर हुई वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील के गांव गाजीपुर कुतुब निवासी 35 वर्षीय संजय को नजीबाबाद के मालगोदाम तिराहे पर बस ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दो बसें आपस में साइड दे रहीं थी। तभी एक बस ने संजय को टक्कर मार दी। संजय का सिर बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से कुछ फासले पर मोहल्ला मकबरा में संजय की ससुराल से आए लोगों ने उसकी पहचान की। ससुराल आए व्यक्ति की मार्ग दुर्घटना में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे सराय चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने मृतक का शव अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे से बस की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें