फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान के पास बुर्के में पकड़ा युवक, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्था क्षेत्र में बुर्के में पकड़ा युवक, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग स्थित शिक्षण संस्था के निकट एक युवक के बुर्का पहने पकड़े जाने पर क्षेत्रवासियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर उस समय भीड़ एकत्र हो गई जब एनआईआईटी संस्थान के निकट एक युवक को लोगों ने बुर्का पहने हुए पकड़ लिया। युवक के पकड़े जाने पर भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लड़की के भेष में युवक बस में सवार होकर विद्यार्थियों और युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर पुलिस शिकायत की बात कहकर अवैध वसूली करता था। जबकि कुछ का कहना है कि युवक लड़की के भेष में छात्राओं से दोस्ती करता था। करीब एक सप्ताह से युवक की हरकतों के बाद विद्यार्थियों ने युवक को दबोच कर आदर्श नगर पुलिस चौकी को सौंप दिया। पठानपुरा निवासी युवक नगर के एक स्कूल का कक्षा 11 का छात्र बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के संबंध में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें