फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पेड़ काटने के विवाद में युवक की हत्या, तीन घायल

विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में दो पक्षों में हुए विवाद में मरने वाले युवक गोविन्द सिंह क
विज्ञापन
- गांव कुआंखेड़ा में खेत की मेढ़ पर खड़े पेड़ों को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था विवाद
विज्ञापन

- आरोपी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, पुलिस ने हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
अफलगढ/ कादराबाद (बिजनौर)। गांव कुआंखेड़ा में खेत की मेढ़ पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके पिता और भाई को भी गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। हमले में मृतक युवक की मां भी घायल हुई है। हत्यारोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उधर, डीआईजी मुनिराज जी और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में गुरदीप के खेत की मेढ़ पर यूकेल्पिटस के पेड़ खड़े हैं। आरोप है कि पड़ोसी किसान भूपेंद्र ने रविवार को अपने खेत की मेढ़ पर लगी ताड़ बाड़ को सीधा करने के लिए यूकेल्पिटस के कुछ पेड़ काट दिए। गुरदीप ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट हो गई। आरोप है कि भूपेंद्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोलियां चला दीं। गोली लगने से गोविंद उर्फ गोविंदा (23) पुत्र गुरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता गुरदीप (60) और भाई अमरीक उर्फ बूटा (25) पुत्र गुरदीप भी गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, मारपीट में गुरदीप की पत्नी वीरोबाई भी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को अफजलगढ़़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर अस्पताल से अमरीक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ नगीना संग्राम सिंह, सीओ नजीबाबाद गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के दो नौकरों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में दो पक्षों में हुए विवाद में मरने वाले युवक गोविन्द सिंह क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें