फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन

बिजनौर। एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने लोगों से काफी कर्ज ले रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हल्दौर थाने के गांव खतापुर निवासी 34 वर्षीय अनिल कुमार बिजनौर में चांदपुर की चुंगी पर किराये के मकान में रहता था। सिविल लाइन में एक होटल पर खाना बनाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक अनिल ने लोगों से काफी पैसा उधार ले रखा था और पैसा वापस नहीं कर पा रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसने अपने मकान में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अनिल पर काफी कर्जा था और वह शराब पीने का आदी था। इसलिए उसने आत्महत्या की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें