फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पेट में धारदार कसला घुसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की हालत में चारपाई से गिरने से हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। मनौटा गांव में एक युवक नशे की हालत में चारपाई से नीचे गिर गया। इसी दौरान चारपाई के नीचे रखा धारदार कसला (फावड़ा) पेट में घुसने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गांव मनौटा में सोमवार की रात देवचंद (34) पुत्र धर्मपाल सैनी शराब पीकर घर आया था। वह चारपाई पर जाकर लेट गया। रात में किसी समय वह नशे की हालत में चारपाई से नीचे गिर गया इसी दौरान चारपाई के नीचे रखा धारदार कसला उसके पेट में घुस गया और वह लहूलुहान हो गया। परिजन उसे तुरंत बिजनौर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें