नहटौर। मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी आनंद राज (25) पुत्र अशोक कुमार की शुक्रवार देर शाम करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर पर इन्वर्टर के साथ लगी बैटरी में पानी डाल रहा था। विद्युत करंट की चपेट में आने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार आनंद राज अविवाहित था और नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के तहत सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह परिवार का सहारा था। उसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।