नहटौर। मोहल्ला जोशियान निवासी राशीद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी मोहल्ले में ही एचडीएफसी बैंक के पास मोबाइल की दुकान है। रविवार की शाम करीब चार बजे एक युवक उसकी दुकान पर आया और उसे नकद पैसे देने की बात कहते हुए एक बारकोड पर 15000 रुपये डालने के आग्रह करने लगा। उसने बार कोड पर पैसे डाल दिए। इसके बाद आरोपी बिना रुपये दिए फरार हो गया। आरोपी की गतिविधि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।