फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस कर्मियों को कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
बिजनौर में महर्षि दधीचि योग ट्रस्ट की ओर से योग करतीं छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर । महर्षि दधीचि योग ट्रस्ट की ओर से एसपी दिनेश सिंह, नोडल अधिकारी एएसपी डॉ. प्रवीन कुमार रंजन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को रिर्जव पुलिस लाइन में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। योग शिक्षक सर्वजीत त्यागी ने पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

योगाचार्य ने बताया कि स्वस्थ तन व स्वस्थ मन योग से ही पाया जाता है। जीवन में तन एवं मन का प्राकृति के साथ संतुलन बनाकर चलना होता है, जो हमें योग सिखाता है। इसी क्रम में आसन एवं प्राणायाम के साथ साथ सहज योग का भी अभ्यास कराया गया। प्राणायाम के तहत अनुलोम, विलोम, भ्रामरी, कपाल भांति आदि योग कराएं गए। कार्यक्रम में एसआई अशोक कुमार, पीटीआई कुलदीप, राकेश कुमार, राजकुमार, विष्णु कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें