कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना में विचरण करता नेवला।
- फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना पर्यटन जोन में पीले गले वाला नेवला दिखाई दिया। आम पोखड़ा के जागर रिसोर्ट के महाप्रबंधक अनूप सिंह भट्ट, अमित चावला, मिस शीतल को इस खूबसूरत जीव के दर्शन हुए। उन्होंने इसका फोटो शूट किया। उधर, कार्बेट नेशनल पार्क के उपनिदेशक अमित वर्मा का कहना है कि पीले गले वाला नेवला (येल्लो थरोट मार्टिन) पारिस्थितिकी का एक सदस्य है। यह पहाड़ों पर दिखता है। मैदानी इलाकों में कम मिलते हैं। यह दिन में कम और रात में अधिक अपने प्राकृतावास से बाहर आते हैं। कालागढ़ के वनों के साथ लगे झिरना के जंगल को भालू, हिरन, साभर, चीतल, बाघ, हाथी आदि के विचरण के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटक भी खूब आते हैं।