बिजनौर। डीडीपीएस में हुई बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरजीत साहा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
येलो हाउस ने बाजी मारी। स्कूल में सब जूनियर बालिका और सीनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सब जूनियर वर्ग में येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 16-12 से, दूसरे मैच में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 10-06 से पराजित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच येलो हाउस और रेड हाउस के बीच हुआ। फाइनल में येलो हाउस 09-07 से विजयी रही। सीनियर बालिका वर्ग में मैथ्स ग्रुप और बायो ग्रुप के बीच हुआ। सीनियर वर्ग में मैथ्स ग्रुप ने बायो ग्रुप को 18-10 से पराजित किया।