एक्साइज इंस्पेक्टर बने नूरपुर के यतिन सिंह।
- फोटो : BIJNOR
यतिन बने एक्साइज इंस्पेक्टर
बिजनौर। नूरपुर के गांव पनेड़ी निवासी यतिन सिंह का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। यतिन सिंह के पिता मलखान सिंह पुलिस में दरोगा हैं और मां सविता चौहान गृहिणी हैं। यतिन सिंह ने इंटर की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त की और अजय गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज दिल्ली से बीटेक किया। यतिन सिंह अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को देते हैं। वह आगे चलकर आईएएस बनकर जनता की सेवा करना चाहते हैं।