फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यशस्वी, जाह्नवी, अल्फिशा, अंविषा ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
नजीबाबाद में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यअतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
यशस्वी, जाह्नवी, अल्फिशा, अंविषा ने जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

नजीबाबाद। पांचवीं इंटर क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यशस्वी, जाह्नवी शर्मा, अल्फिशा, अंविषा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने मेडल पहनाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो क्लब की ओर से लायंस कम्युनिटी हॉल में आयोजित पांचवीं इंटर क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में एसडीम पब्लिक स्कूल खाईखेड़ी, वालिया ग्लोबल स्कूल, पीएनएस अरिहंत समेत कई स्कूलों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने विद्यार्थियों से आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो ट्रेनिंग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में यशस्वी तोमर, जाह्नवी शर्मा, अंविषा, अल्फिशा, इकरा जैदी ने स्वर्ण पदक, श्रुति, सानिया, सुहानी सिंह ने रजत पदक और गरिमा चौधरी, जिया चौधरी, प्रिंसी रानी, अनिता ने कांस्य पदक हासिल किया। ताइक्वांडो ट्रेनिंग क्लब के मुख्य कोच रिंकू वर्मा, बाबूराम तोमर, निखिल शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजेश कटियार, नसीम अहमद, जीवन सिंह, चमन सैनी, प्रीतम, शालिनी, देवांश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें