शतरंज प्रतियोगिता में यश और रीया ने बाजी मारी
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में यश और रीया ने जीत हासिल की।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय की देखरेख में चार सदनों के बीच शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पटेल सदन के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की। छात्र वर्ग से यश गुप्ता और छात्रा वर्ग से रीया राजपूत को जीत हासिल करने पर प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यश गुप्ता को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर पीटीआई विष्णु भट्ट चमोली, पंकज आदि मौजूद रहे।