फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजनौर के किसान इंटर कॉलेज मंडावली में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। किसान इंटर कॉलेज मंडावली में शुक्रवार को क्षेत्रीय विद्यालय कुश्ती का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र पहलवानों नेे साहस दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में गौरव, नवीन, हितेश विजयी रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा सीनियर वर्ग में रोहित कुमार, विराट मलिक, सूर्य प्रताप सिंह तथा जूनियर वर्ग में रचित, सुशांत चौधरी, यश कुमार, जुनेद, विनीत, मोहम्मद किफायत, शिव प्रताप सिंह विजयी रहे। इन विजेताओं का जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। सभी प्रतिभागी आठ अक्तूबर 2022 को किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी कुश्ती में प्रतिभाग करेंगे।
कुश्ती प्रतियोगिता में आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर, डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर, गीता पब्लिक स्कूल जाटान बिजनौर, आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक, किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी आदि के छात्र पहलवानों ने भाग लिया। मैच रेफरी का कार्य किसान इंटर कॉलेज मंडावली के व्यायाम अध्यापक इंद्रमणि व विमल पहलवान ने किया। स्कोर का कार्य नागेंद्र पीली चौकी ने किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज मंडावली की प्रधानाचार्य डॉ. सुनीति त्यागी ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूनम चौधरी, नीरज कुमार शर्मा, नीलम चौधरी, राजपाल सिंह, अनुज कुमार और उदयवीर सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें