फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन बनाकर की पूजा-अर्चना, सुख समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ में गोवर्धन पूजा करते साधक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गोवर्धन बनाकर की पूजा-अर्चना, सुख समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों और पशुपालकों ने गोबर से गोवर्धन जी बनाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
दीपावली पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है, लेकिन इस वर्ष सूर्यग्रहण की वजह से एक दिन बाद गोवर्धन त्योहार मनाया गया। नजीबाबाद, मंडावली, नांगलसोती क्षेत्रों में महिलाओं ने घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

उधर, गायत्री शक्तिपीठ में व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में साधकों ने गोवर्धन पूजा की। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि गोवर्धन पूजा के साथ ही गायों की पूजा भी की जाती है। गोवंश की पूजन के बाद आतिशबाजी की जाती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की बजाए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा था। इससे इंद्र नाराज हो गए और मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। तब श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी। तब से गोवर्धन पूजा की परंपरा है। पूजन में दीपक त्यागी, जितेंद्र सिंह, रिंकी सिंह, हरीश शर्मा, श्रद्धा रानी, संजय शर्मा, ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।

मंडावली में गोबर से गोवर्धन बनातीं युवतियां।- फोटो : NAZIBABAD

मंडावली में गोवर्धन पूजन करते पशुपालक।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें