धामपुर में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य का स्वागत करते सिख समाज के लोग।
- फोटो : DHAMPUR
‘इंटर कॉलेज में एएसपी का दफ्तर चलना चिंताजनक’
धामपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परवेंदर सिंह खालसा का देहरादून जाते समय धामपुर में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से स्वागत हुआ। पंजाबी कॉलोनी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा के आवास पर महेंद्र सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह, कमलजीत सिंह नूर, रविंद्र सिंह सिडाना, देवेंद्र सिंह मोंगा, कुलदीप सिंह मोंगा, सतमीत सिंह मनी, देवेंद्र सिंह सलूजा, हरभजन सिंह सलूजा मिनिस्टर आदि ने उनका स्वागत किया। वहीं, दुर्गा विहार कॉलोनी में भी गुरुनानक कुटीर पर सरदार इकबाल सिंह मोंगा के घर पर उनका स्वागत हुआ। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि धामपुर में अल्पसंख्यक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन में एएसपी पूर्वी का कार्यालय बनाया जाना चिंता का विषय है। वे इस संबंध पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव से बात करेंगे।