फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण कर पौधों की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा पार्क में पौधरोपण करते नोडल अधिकारी वी के चोपड़ा व वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पौधारोपण कर उनकी रक्षा का लिया संकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न विभागों व संस्थाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधों को बचाने का संकल्प लिया गया।
पौधारोपण के जिले के नोडल अफसर वीके चोपड़ा ने इंदिरा पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान से हर घर को जोड़ना है। शासन तो पौधारोपण करा ही रहा है लेकिन जब तक जनता सीधे इस अभियान से नहीं जुड़ेगी तब तक अभियान सफल नहीं होगा। इस दौरान डीएफओ डा.एम सेम्मारन, एसडीओ हरि सिंह व इम्तियाज अली सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाईयों द्वारा घर पर रहते हुए पौधारोपण किया गया। घर पर मौजूद स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने 1001 पौधे लगाने का संकल्प लिया। कॉलेज प्रबंधक डा.विदित कुमार ने कहा कि पर्यावरण की वजह से ही हमारी जीवन रचना चल रही है। इसे स्वच्छ व निर्मल रखना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा.अमित चिकारा, डा.प्राची त्यागी, शफक रिजवी, वैशाली, दीप्ति, मोनिका आदि मौजूद रहे। भाजपा नगर कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण किया। नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि बिना पौधों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस दौरान आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें