गांव मनकुआ में संपन्न भीम आर्मी की बैठक में शामिल कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
बसपा छोड़ भीम आर्मी में शामिल हुए कार्यकर्ता
बिजनौर, धामपुर। ग्राम मनकुआ में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा बसपा नेता आलोक भारती (सेक्टर अध्यक्ष), बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह, अतर सिंह रावत, कोमल सिंह, विकास कुमार, रणवीर सिंह, अरुण कुमार, अंकित, करण, सहदेव कटारिया, नीरज कुमार, दिलशाद अंसारी कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी उपाध्यक्ष मनजीत नौटियाल एवं भीम आर्मी महासचिव कमल सिंह वालिया के नेतृत्व एवं नरेश फौजी के समर्थन में बसपा छोड़ भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी को ही दलित समाज की हितैषी बता मजबूत करने का संकल्प ग्रहण किया है।