फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर में म़ेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए बढ़ाए मजदूर

Wed, 15 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी में निमार्णाधीन मेडिकल कॉलेज का भवन।
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को इसी सत्र से चालू करने की तैयारी चल रही है। जिसके चलते निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश कंपनी को दिए जा रहे हैं। इस सप्ताह में 50 मजदूर और मिस्त्री अलग-अलग काम के हिसाब से बढ़ाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के भवनों में टाइल्स का काम शुरू हो गया है। बिजनौर के स्वाहेड़ी में बन रहे मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज का करीब 53 फीसदी काम पूरा हो गया है। बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब 50 मजदूर बढ़ाए गए हैं। इस समय अलग-अलग काम करीब 600 मजूदर, मिस्त्री काम कर रहे हैं। इस सप्ताह के आखिरी में 50 मजदूर और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

तीन भवनों का ढांचा बनकर हुआ तैयार
मेडिकल कॉलेज के तीन भवनों का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। इन भवनों को पूरी तरह से विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। भवनों की दीवारों पर प्लास्टर, टाइल्स का काम किया जा रहा है। टाइप-दो और तीन भवन कर्मचारियों के बनाया जा रहा है, जो बनकर तैयार है। इसके अलावा गर्ल्स और ब्वाय हॉस्टल का निर्माण भी पूरा हो गया है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पहले सत्र में 100 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। उनकी पढ़ाई के लिए एकेडमिक ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस ब्लॉक का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इन भवनों का हो रहा निर्माण कार्य
मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य और प्रोफेसर आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। नर्सिंग आवास, 300 बेड का भवन, तीमारदारों के आराम करने के लिए धर्मशाला का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। सभी भवनों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।


मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए मजदूर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कर रही संस्था को मजदूर बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। मजदूर बढ़ने से निर्माण कार्य को गति मिलेगी - डॉ. उर्मिला कार्या, प्रचार्या, मेडिकल कॉलेज बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें