नगीना चौक पर फिर लगा मजदूरों का मेला
धामपुर। कोरोना के खौफ के बावजूद जनता कर्फ्यू के तीन दिन बाद मंगलवार को पुलिस कोतवाली के सामने नगीना चौराहे पर मजदूरों का फिर मेला लगा। नगर के दिनेश कुमार, गौरव कुमार, पंकज कुमार का कहना है कि इलाके के सैकड़ों मजदूर रोजी रोटी कमाने की जुगत में प्रतिदिन यहां आकर खड़े होते हैं और जिन लोगों को राज मिस्त्री और मजदूरों की आवश्यकता होती है तो वह उन्हें यहां से ले जाते हैं। खास बात यह है कि कोरोना की आशंका के बावजूद कोई भी मजदूर या मिस्त्री न तो अपने मुंह पर मास्क लगाए हुए नहीं होता और ना हाथों को सैनिटाइज करके आते हैं। लोगों का कहना है कि यदि मजदूरी नहीं करेंगे तो अपना और अपने बच्चों का पेट कैसे पालेंगे। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि भीड़ कम होनी चाहिए। इसके लिए धामपुर कोतवाल को निर्देशित कर दिया गया है।