फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों और गरीबों को मिलेगी विशेष लोन की सुविधा

विज्ञापन
बिजनौर में आवासीय कैंप कार्यालय पर नगर निकाय से संबंधित अधिशासी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
श्रमिकों और गरीबों को मिलेगी विशेष लोन की सुविधा
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने सभी नगर अफसरों को कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा की गई घोषणाओं का लाभ पात्रों को देने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम रमाकांड पांडेय ने कहा कि विशेष आर्थिक पैकेज के रूप में डूडा द्वारा प्रवासी श्रमिक व गरीबों के लिए किफायती रेंटल आवास व कॉम्प्लैक्स के निर्माण और स्ट्रीट वेंडर्स को विशेष लोन की सुविधा दिलाने की घोषणा की है। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को इस संबंध में एक्शन प्लान बनाकर डूडा के परियोजना अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए। कहा कि कांशीराम आवास योजना व आसरा योजना आवास के निर्मित आवासों को पात्रों को आवंटित किया जाएगा। शासन ने कोविड 19 के अंतर्गत कांशीराम आवास योजना व आसरा योजना आवास के अंतर्गत निर्मित आवास पात्रों को देने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, डूडा के परियोजना अधिकारी नरेंद्र मिश्र व सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें