निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया
कालागढ़। विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में कालागढ़ के निगम के अधिकारियों व कर्मियों ने बाजू पर काला फीता बांधकर ड्यूटी कर विरोध जताया।
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की कालागढ़ शाखा ने रामगंगा जल विद्युत निगम लिमिटेड के कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाजू पर काला फीता बांधकर विद्युत निगम के निजीकरण का विरोध दर्शाया। इस अवसर पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट अमेडमेंट बिल 2020 का विरोध किया गया। भरत भूषण गैरोला, विपिन तोमर, सतीश चंद्र जोशी, ललित मोहन तिवारी आदि ने देशहित में निजीकरण को रोके जाने की मांग की। अध्यक्षता मनोज कुमार पांडे ने व संचालन तनवीर अहमद ने किया।