राजस्व न्यायालयों में काम शुरू
बिजनौर। राजस्व अनुभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 22 जून से सभी राजस्व न्यायालयों (नायब तहसीलदार न्यायालय से लेकर राजस्व परिषद न्यायालय तक तथा चकबंदी विभाग के सभी न्यायालय) खोलने के निर्देश दिए हैं। एजीएम स्टाम्प अजय त्रिपाठी का कहना है कि उनके विभाग से जुड़ा काम भी शुरू हो गया है। जमीनों की रजिस्ट्री का काम पहले से ही चल रहा है। जनता स्टांप भी ले सकती है।