फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बादीगढ़ से केहरीपुर तिराहे तक फोरलेन के लिए हुआ काम शुरू

Fri, 05 Jan 2024 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड बादीगढ़ केहरीपुर मार्ग पर पेड़ो का छपान करते वन कर्मी।
विज्ञापन
बिजनौर, रेहड़। अमानगढ़ आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं के मद्देनजर बादीगढ़ चौराहा से केहरीपुर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। जिसके लिए वन विभाग ने रास्ते में खड़े पेड़ों का छपान (कटान के लिए चिह्नीकरण) का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बादीगढ़ चौराहे से केहरीपुर तिराहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही केहरीपुर तिराहे से लेकर रेंज कार्यालय केहरीपुर अमानगढ़ रेंज प्रवेश द्वार तक के मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा। जेई पीडब्ल्यू अखिलेश कुमार ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों ओर कुल 27 मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण की कवायद को अमली जामा पहनाने के लिए वन विभाग ने बादीगढ़ कल्लूवाला मार्ग पर केहरीपुर तिराहा तक खड़े पेड़ों के चिह्नीकरण का काम शुरू कर दिया है।

उधर, वन दरोगा जगत सिंह राणा ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए बादीगढ़-केहरीपुर मार्ग पर दोनों और 15-15 मीटर तक पेड़ों की कटाई, छंटाई का काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि काम पूरा होते ही रिपोर्ट विभाग को प्रेषित कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि फोरलेन से पर्यटकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें