बिजनौर में मेडिकल कॉलेज सौलर प्लांट का नारियल फोड़कर शुभारंभ करती प्राचार्य डॉ.उर्मिला का
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में बिजली कटौती की समस्या से निपटने के भी इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। अब 449 केवी के सोलर प्लांट का काम शुरू करा दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उर्मिला कार्या ने नारियल तोड़कर सोलर प्लांट निर्माण का शुभारंभ किया। शासन के आदेश पर इस सोलर प्लांट का निर्माण शुरू कराया गया है। इस प्लांट को लगाने में करीब दो करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इसके लगने के बाद मेडिकल कॉलेज बिजली बिल के ही करीब 40 लाख रुपये की बजट कर सकता है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उर्मिला कार्या ने बताया कि सोलर प्लांट लगने से बिजली कटौती के समय होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा। खासतौर से गर्मियों के दिनों में इसका काफी लाभ होगा।