फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहभागिता की भावना से चीनी मिल की प्रगति के लिए काम करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में डीएम ने चीनी मिल की प्रगति की लिए सहभागिता की भावना से काम करने की सलाह दी। बैठक में प्रतिनिधियों ने चीनी मिल के विस्तारीकरण का मुद्दा उठाया।
किसान सहकारी चीनी मिल सभागार में डीएम एवं मिल के प्रशासक अंकित अग्रवाल ने चीनी मिल प्रगति के लिए मिल समिति, किसानों और मिल कर्मचारियों से सहभागिता की भावना से काम करने की सलाह दी। उन्हाेंने कहा कि मिल प्रशासन का उद्देश्य किसान हितों की रक्षा और उच्च गुणवत्ता की चीनी निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों और किसानों के सुझाव से ही चीनी मिल विकास को दिशा मिलती है। चीनी मिल के जीएम एवं सचिव सुखवीर सिंह ने चीनी मिल और आसवनी प्लांट की उपलब्धियों एवं बजट आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रतिनिधि सुनील चौधरी ने चीनी मिल के विस्तारीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद कई वर्षों से विस्तारीकरण का मामला अधर में लटकने से किसान निराश है। प्रतिनिधि राघव प्रताप सिंह ने मिल विस्तारीकरण में अनावश्यक विलंब की स्थिति में नए बॉयलर और टरबाइन के लिए अतिरिक्त बजट जारी करने की मांग उठाई। चीनी मिल के सीसीओ डा़ॅ एसएस ढाका ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में लोकेंद्र सिंह, बलराज त्यागी, पीतांबर सिंह, गुरजीत सिंह, हरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, अरवेल सिंह, नीटू चौधरी सहित चीनी मिल प्रशासन से वीके मिश्रा, प्रमोद कुमार, वीके सेठी, आलोक गुप्ता सहित मिल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें