नगीना में वैश्य समाज महिला संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रो
नगीना। वैश्य समाज महिला संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
धामपुर मार्ग स्थित एक होटल में कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष नीता गुप्ता ने किया। महिलाओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं ने रोचक गेम्स और तंबोला का आनंद भी लिया। अध्यक्ष नीता गुप्ता ने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। मुख्य आकर्षण महिलाओं की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिताओं में डॉक्टर वर्षा, आशी जैन, तन्वी अग्रवाल,शिविका मित्तल, कनिका मित्तल, मान्या मित्तल, सीमा, प्राची, आकांक्षा आदि ने पुरस्कार जीते। इस मौके पर नलिनी अग्रवाल,दीपा मित्तल, कल्पना अग्रवाल, छवि जैन, डॉक्टर अंजु विश्नोई, रिंकी जैन, कमलनी, पारुल मित्तल, दीपशिखा लोहाटी, रंजना गर्ग आदि मौजूद रहे। र