फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त होकर रहें महिलाएं : कृष्णा दाहिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भयमुक्त होकर रहें महिलाएं : कृष्णा दाहिमा
विज्ञापन

जलालाबाद। मिशन शक्ति के अंतर्गत ग्राम प्रधान के आवास पर आयोजित संगोष्ठी में पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा और अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। गांव मुबारकपुर में नजीबाबाद महिला डेस्क प्रभारी कृष्णा दाहिमा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों के लिए थाने में महिला डेस्क है, जिसमें महिला पुलिस कर्मी ही उनकी शिकायत को सुनेगी और निस्तारण करेगी। यदि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो पीड़िता महिला हेल्प डेस्क के नंबरों पर भी शिकायत दर्ज करा सकती है। ग्राम प्रधान मौ. जाकिर अंसारी ने महिलाओं को प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के पम्फलेट दिए। इस अवसर एसआई अमित कुुमार, सुषमा चौधरी, रीता, नरपत सिंह, आफताफ, मो. शाकिर, मुख्तार, बबीता, फरजाना, रिंकी, अंजाना, जयमाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें