फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देश का भविष्य संवार रही नारी शक्ति

Fri, 12 Apr 2024 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसौना जट की सहायक अध्यापिका अल्पना देवी छात्रों के साथ। फाइल
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की नारी शक्ति देश का भविष्य तय करने में महती भूमिका निभा रहीं हैं। परिषदीय स्कूलों की कई शिक्षिकाएं शिक्षण का पारंपरिक ढर्रा छोड़कर नवाचार के दम पर ऐसे छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहीं हैं। उन्होंने इसके लिए गणित-विज्ञान, नैतिक शिक्षा और शैक्षिक भ्रमण जैसे विषयों को हथियार के रूप में प्रयोग किया है। - बच्चों का चहुंमुखी विकास कर रहीं हैं अल्पना
विज्ञापन

किरतपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसौना जट की सहायक अध्यापिका अल्पना देवी बताती हैं कि उनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास कराना है। बच्चों के साथ मातृत्व व्यवहार रखते हुए वह उन्हें कहानी, नाटक, रोल प्ले के माध्यम से नैतिक शिक्षा और समाज में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाने के लिए तैयार करती हैं। बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रेरित करती हैं। यह कोशिश काफी हद तक सार्थक भी हुई है। वह बताती हैं कि कई अभिभावकों ने अपने बच्चों का प्रवेश प्राइवेट स्कूल हटाकर उनके स्कूल में कराया है। सीडीओ पूर्ण बोरा, बीएसए जयकरण यादव और बीईओ भी उनके कार्यों की सराहना करते हैं।
- चुटकियों में समझा देतीं हैं विज्ञान की कठिन पहेलियां
अफजलगढ़ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नारायण वाला में की इंचार्ज अध्यापिका करुणा सिंह विज्ञान की जटिल पहेलियों को बड़े ही सरल तरीके से बच्चों को समझाने में महारथ रखतीं हैं। वे विज्ञान भारती की ब्लाॅक संयोजक भी हैं। वह बताती हैं कि छात्राओं को मीना मंच के माध्यम से बाहरी सामाजिक वातावरण से जोड़ना सभी प्रकार की वैज्ञानिक एवं खेल प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभाग करातीं हैं। इस वर्ष जिला स्तर पर विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में उनके विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनमें से चयनित चार बच्चे एक्सपोजर विजिट पर गए थे। ब्लॉक स्तर पर गत वर्ष कौन बनेगा मून बॉय या गर्ल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव बताते हैं कि शिक्षिका अल्पना और करुणा जैसे कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से जिले में शैक्षिक स्तर में बहुत तेजी से सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें