महिला चिकित्सकों को किया सम्मानित
फोटो-03एनजेडबी07आर
नजीबाबाद। इनरव्हील क्लब नजीबाबाद ने डाक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में कोविड-19 काल में रोगियों की सेवा करने वाली महिला चिकित्सकों को कोरोना फाइटर्स सम्मान प्रदान किया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष इंदु गुप्ता, संयोजिका रश्मी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीरा मित्तल ने पूजा नार्सिंग होम पहुंचकर कोरोना फाइटर्स चिकित्सकों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इनरव्हील की ओर से सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉ. सुमन प्रभाकर, डॉ. राखी अग्रवाल, डॉ. कल्पना त्यागी, डॉ. प्रवीण लता नय्यर शामिल हैं। इनरव्हील अध्यक्ष इंदु गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 दौर में चिकित्सकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रोगियों की सेवा कर अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया है।