नजीबाबाद के आर्य सुगंध आश्रम पहुंचीं झारखंड और बंगाल की वृद्ध महिलाएं। स्रोत आश्रम
मंडावली/नजीबाबाद। आर्य सुगंध संस्थान के मुस्सेपुर आश्रम में झारखंड और बंगाल से दो वृद्ध महिलाएं पहुंचीं हैं। लावारिस भटकने वालीं वृद्ध महिलाओं को सामाजिक संस्था ने आश्रम पहुंचाया। झारखंड निवासी 75 वर्षीय संध्या गोपी और बंगाल की 68 वर्षीय हीरा मुखर्जी को समाज सेवी संस्था ने बुधवार को आर्य सुगंध संस्थान आश्रम पहुंचा। वृद्धा संध्या गोपी के इकलौते भाई था उसको किसी ने मार दिया। करीब 10 वर्षों से वह इधर-उधर भटक रही थी। बंगाल से आई हीरा मुखर्जी अपने दामाद के साथ रहती थीं पिछले कुछ समय से दामाद से नाराज होकर वह इधर-उधर भटक रहीं थीं। आर्य सुगंध संस्थान के दिव्यांग आश्रम के बच्चों से मिलकर वृद्ध महिलाएं खुश हुईं। प्रबंधिका कमलेश आर्या से मिलकर महिलाओं ने दुख बांटा।आश्रम की प्रबंधिका कमलेश आर्या ,अध्यक्ष सुंदर गोयल, उपाध्यक्ष वैद्य ओमप्रकाश , गर्जना आर्या ने आगंतुक बुजुर्ग महिलाओं का स्वागत किया। आश्रम पहुंची वृद्ध महिलाओं ने आश्रम परिवार को शुभकामनाएं दीं।