सरकारी विभागों की महिलाकर्मी होंगी सम्मानित
नजीबाबाद। शासन के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नजीबाबाद के विभिन्न विभागों की महिलाकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। तहसील प्रशासन की ओर से सोमवार को आरएनकेला इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकारी विभागों की महिलाकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला पुलिसकर्मी, महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत कई विभागों की महिला कर्मियों को शामिल किया गया है।