फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आबादी के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने पर महिलाओं का हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नजीबाबाद। गांव मंडावली की महिलाओं ने आबादी के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने को लेकर हंगामा किया। महिलाओं ने प्रदर्शन कर कूड़ा निस्तारण का काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

मंडावली की बस्ती में सोमवार को कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए कार्य किया जा रहा था। कार्य शुरू होने पर बस्ती की इमराना, रईसा, बबली चौहान, कामिनी चौहान, गुलिस्तां, कौशल्या सहित अनेक महिलाएं मौके पर पहुंची और हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि ग्राम प्रधान द्वारा बस्ती के नजदीक कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से कार्य शुरू कराया गया।
महिलाओं का कहना था कि बस्ती के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र बनने से क्षेत्रवासियों को गंदगी और दुर्गंध की परेशानी झेलनी पड़ेगी। महिलाओं ने कहा कि बस्ती के निकट कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। ग्राम पंचायत की अन्य जगहों पर भी भूमि हैं। महिलाओं ने आबादी से दूर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनवाने की मांग की। उधर, ग्राम प्रधान शाहजहां का कहना है कि ग्राम पंचायत में इस तरह की अन्य कोई जमीन नहीं है। हल्का लेखपाल को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण कार्य में हंगामा की जानकारी की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। - पंकज कुमार, एडीओ पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें