धामपुर में न्यू हिंदू कॉलोनी में लगी आग पर काबू पाती दम कल विभाग की टीम। स्रोत प्रेजेंट
धामपुर। न्यू हिंदू कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हीरा देवी के मकान में आग लग गई। आग लगने से करीब चार लाख रुपए की सावधि जमा, 40 हजार की नकदी एवं घर में रखी फ्रीज, कूलर वाशिंग मशीन आदि जलकर नष्ट हो गए। दमकल विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हीरा देवी ने बताया कि उसकी बेटी रीता भी अपने चार बच्चों के साथ उसी के साथ रहती है। रीता अपनी बेटी की शादी के लिए थोड़ा-थोड़ा कर सामान एकत्रित कर रही थी। जब परिवार के लोग किसी कार्य से बाहर गए थे, तभी आग लग गई।