फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार साल की बेटी के संग महिला ने की आत्महत्या

Fri, 03 Feb 2023 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में मां ने बेटी संग ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के बाद मौके पर जमा भीड़।
विज्ञापन
- ट्रेन आती देख रेलवे ट्रैक पर बेटी को लेकर खड़ी हो गई थी महिला
विज्ञापन

- मालगाड़ी से कटकर मां बेटी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चार साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर एक महिला रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। सामने आ रही मालगाड़ी से कटकर मां बेटी की मौत हो गई। बेटी के साथ आत्महत्या किए जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल में मां बेटी के शव सुपुर्द ए खाक कर दिए गए। आत्महत्या किए जाने की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी। हालांकि गृह क्लेश के चलते ऐसा करना माना जा रहा है।
सहसपुर में मेवा नवादा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की दोपहर तीन बजे एक महिला अपनी गोद में चार साल की बच्ची को लेकर ट्रैक पर खड़ी हो गई। तभी अप दिशा में जा रही मालगाड़ी आ गई, जिससे कटकर महिला और उसकी बेटी की मौत हुई। महिला की शिनाख्त सबा इकबाल पुत्री काजी इकबाल के रूप में हुई। बताया गया कि सबा इकबाल का निकाह 6 वर्ष पहले आयाज निवासी मोहल्ला मोलवियान सहसपुर से हुआ। जिसके दो वर्ष के बाद तलाक हो गया। इस तलाक के बाद चार साल पहले सबा इकबाल का दूसरा निकाह ओसामा रईस पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला मोलवियान सहसपुर से हुआ। दूसरे पति के संग सबा इकबाल अपनी चार साल की बेटी आरिफा के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि आरिफा को उसके पहले पति से बेटी थी। पारिवारिक कलह के चलते शबा ने अपनी बेटी आरिफा के साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर लिया। हालांकि परिजनों के आग्रह पर दोनों शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिए। देर शाम गमगीन माहौल में मां बेटी के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें