फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला को मारी गोली, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। गांव कराल में गांव के ही व्यक्ति द्वारा एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कराल निवासी हसीन पुत्र रफीक अहमद ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी कैफुल बरा 40 वर्ष घर में ही नमाज पढ़ने के लिए अपनी चारपाई से उठी। तभी गांव निवासी सलीम, अलीम, सारिक, दाऊद घर में घुस आए। उन्होंने उसकी पत्नी पर फायर कर दिया। गोली लगने से कैफुल गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए। गांववासियों को देख आरोपी भाग गए। घायल को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि आरोपी चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें