फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजर दोष से निजात दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म

Sun, 04 Jun 2023 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर (बिजनौर)। नजर दोष से निजात दिलाने के बहाने एक तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। तंत्र क्रिया कराने के लिए महिला उसके पास पहुंची थी, अब महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक महिला अपनी पति से परेशान थी। उसने मोहल्ला रामनगर में रह रहे एक तांत्रिक को अपनी परेशानी बताई। महिला के अनुसार शनिवार की रात को करीब नौ बजे तांत्रिक उसके घर आया और नजर उतारने के बहाने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की ओर से इस संबंध में तांत्रिक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तांत्रिक ने अपना नाम बोबी जोशी पुत्र रोहताश निवासी नंगली पथवारी हाल निवासी मोहल्ला रामनगर बताया। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी तांत्रिक का सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें