फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गला रेतकर की महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियार से गला रेतकर की महिला की हत्या
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नगीना देहात के गांव सत्तारवाला में एक अधेड़ उम्र की महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। विधवा महिला घर में अकेली थी। ग्रामीणों की सूचना सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची।
विज्ञापन

गावं सत्तारवाला में 62 वर्षीय हाजरा की हत्या से गांव में सनसनी है। महिला का रक्त रंजित शव सवेरे घर में पड़ा मिला। धारदार हथियार से किसी अज्ञात ने महिला की हत्या की। ग्रामीणों की सूचना थानाध्यक्ष रविंद्र भाटी ने घटनास्थल पहुंचकर महिला का शव कब्जे में लिया। एसपी ग्रामीण रामअर्ज ने घटनास्थल पहुंचकर सीओ सुमित शुक्ला और थानाध्यक्ष से घटना के संबंध में जानकारी की। मृतका के पति साबिर अली की डेढ़ दशक पूर्व मृत्यु हो चुकी है। महिला घर पर अकेली रहती थी। उसका एकलौता पुत्र साकिर अहमदाबाद में नौकरी करता है। महिला की हत्या किसने की और हत्या के पीछे क्या मंशा थी, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें