अफजलगढ़ में गुलदार के हमले में घायल महिला
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव आसफाबाद चमन के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला के शोर की मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुलदार को भगाया और महिला की जान बचाई।
शुक्रवार को गांव आसफाबाद चमन निवासी सुनीता देवी (45) पत्नी राजेश कुमार कुछ ग्रामीणों के साथ पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गई थी। चारा काटते वक्त सुनीता को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया।महिला के चीखने की आवाज पर पास में ही चारा काट रहे नन्हे सिंह सहित अन्य किसानों ने मौके पर पहुंच कर गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा।
परिजनों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुलदार के लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।