फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मारपीट में घायल महिला की मौत, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवाला कलां। मारपीट में घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गांव शादीपुर मिलक निवासी निकेतन की शादी थाना नांगल सोती गांव जालपुर निवासी जोगेंद्र की बहन सोनी से हुई थी। विवाहिता के भाई जोगेंद्र का आरोप है कि 12 दिन पूर्व निकेतन ने उसकी बहन सोनी के साथ मारपीट की थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंचकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। निकेतन पुलिस को देखकर भाग गया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति निकेतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें