फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जसवंतपुर लुकादड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जसवंतपुर लुकादड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव जसवंतपुर लुकादड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने महिला के ससुरालवालों पर हत्या करने आरोप लगाया। तहसील के गांव जसवंतपुर लुकादड़ी निवासी इकबाल की 45 वर्षीय पत्नी रईसा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद मेरठ ले जाते समय रईसा की मौत हो गई। परिजनों ने महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर रईसा को बुरी तरह पीटने और विषैला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ससुराल पक्ष के लोगों की सूचना पर गंग नहर पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। रईसा के भाई गांव हरगनपुर निवासी हुसैन शेख ने पति इकबाल और परिजनों के खिलाफ उसकी हत्या करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें