महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पैजनिया। क्षेत्र के गांव सैलपुरा बमनौला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर कुरैशी ऊर्फ बरखेड़ा निवासी ज्योति पुत्री तोताराम का विवाह बारह वर्ष पूर्व पैजनिया क्षेत्र के गांव सैलपुरा बमनौला निवासी यशपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ हुआ था। यशपाल सीआरपीएफ में जवान है और छुट्टियों में घर आया हुआ था। यशपाल से ज्योति के तीन बच्चे हैं। ज्योति के परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे ज्योति पुत्री ने उन्हें फोन पर मां की मौत की जानकारी दी गई। रात में ही वह बमनौला पहुंच गए और पैजनिया चौकी पुलिस को दी सूचना दी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। संवाद