बुखार से युवती की मौत
बढ़ापुर। कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत चकउदयचंद के गांव पक्का तालाब निवासी पीरू की पुत्री गुल्लो पिछले एक माह से बुखार की गिरफ्त में थी। युवती का स्थानीय चिकित्सकों के यहां बुखार का इलाज कराया गया लेकिन कोई लाभ नही पहुंचा। बताते है कि इसी बीच दिल्ली के ओखला निवासी गुल्लो की बहन शहाना एक माह पूर्व गुल्लो को बुखार के उच्च उपचार के लिए अपने साथ दिल्ली ले गई थी। दिल्ली में भी गुल्लो का उपचार चला लेकिन कोई लाभ नही हुआ। सोमवार को गुल्लो (22) की दिल्ली में मौत हो गई। देर शाम मृतका का शव आने पर उसको सपुर्द-ए- खाक कर दिया गया।