ट्रक और बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
नांगलसोती। ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक पर पति के साथ जा रही महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी अमित कुमार उर्फ बहादुर अपनी पत्नी रूपाली (32) के साथ बुधवार की रात बिजनौर अस्पताल से अपने गांव जा रहे थे। मंडावर-चंदक मार्ग पर गांव शाहबाजपुर के समीप उनकी बाइक और एक ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि रुपाली ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घायल अमित कुमार को उपचार के लिए बिजनौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक अमित कुमार व रुपाली की अगले दिन ही शादी की आठवीं वर्षगांठ थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संवाद