धामपुर। गांव हबीबवाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला फुलसिदा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राजेश चौहान ने बताया फुलसिदा का करीब 20 साल पहले तलाक हो गया था। वह गांव कल्याणपुर में अपने भतीजे के यहां रह रही थी। रविवार को जब वह हबीबवाला और पुरैनी रेलवे स्टेशन बीच में गांव के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे बकरियों को चरा रही थी। तब इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। संवाद