फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की कार की चपेट में आने से मौत

Thu, 31 Aug 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर्व पर कोटद्वार से नजीबाबाद क्षेत्र में भाई के घर जा रही बाइक सवार महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कोटद्वार के शिवराजपुर मोरडा निवासी शकुंतला देवी रक्षाबंधन पर बाइक से अपने पति रामचंद्र के साथ नजीबाबाद के गांव सुरनंगली में भाई रामचंद्र के यहां आ रही थी। 
विज्ञापन


नजीबाबाद - कोतवाली मार्ग पर बाइक हाईवे के गड्ढों से अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरी शकुंतला देवी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। 54 वर्षीय शकुंतला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे पति को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह ,जलालाबाद चौकी प्रभारी विकास कुमार ,आदर्श नगर चौकी प्रभारी मनीष कुमार घटना स्थल पहुंचे। 

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया और कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें