फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मासूम बेटी की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, पति से मनमुटाव के चलते उठाया कदम

Mon, 28 Nov 2022 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर के मंडावली में मां ने अपनी ही बेटी का मुंह दबाकर मार डाला। जिसके बाद मंडावली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने खुद जुर्म स्वीकार किया कि पति से मनमुटाव के चलते यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ ने रविवार सुबह महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर स्थित नजीबाबद के मंडावली में डेढ़ वर्ष की बेटी का मुंह दबाकर मारने वाली मां को मंडावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने पति से मनमुटाव के चलते बालिका को मारने का अपराध स्वीकार किया है।
विज्ञापन


मंडावली के गांव औरंगपुर भिक्कू निवासी बीएसएफ के जवान अंकित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी शिवानी को गिरफ्तार कर लिया। शिवानी पर डेढ़ वर्ष की पुत्री को पारिवारिक कलह और मनमुटाव के चलते जान से मारने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डेढ़ माह की दृष्टि के मुंह और नाक दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ ने रविवार सुबह शिवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विवेचना कर रहे मंडावली के थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया है। बच्ची की हत्या का मुख्य कारण महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर उसे बच्ची के साथ घर से निकालने की धमकी देना बताया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अंकित ने कुछ समय पूर्व उसे अर्द्धसैनिक कैंटीन मंडावली में खुलवाई थी। शिवानी अक्सर कैंटीन से बिना बताए चली जाती थी। जिसके चलते अंकित ने दो माह पूर्व कैंटीन बंद करा दी। शिवानी कैंटीन दोबारा खुलवाने का भी दबाव बना रही थी। इसी कारण उसने बेटी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ : स्क्रैप में जाएंगे शहर के 1.87 लाख वाहन, बड़ी कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन


शिवानी की पहली बेटी की भी संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
डेढ़ वर्ष की बेटी की हत्यारोपी शिवानी की पूर्व में एक सिपाही से शादी हुई थी। आरोप है कि आठ माह की उसकी पहली पुत्री की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उसके बाद सिपाही से महिला के संबंध विच्छेद हो गए। इसके बाद नांगलसोती थाना क्षेत्र की शिवानी ने औरंगपुर भिक्कू निवासी बीएसएफ के जवान अंकित कुमार से शादी कर ली। अंकित की भी शिवानी से दूसरी शादी बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें