फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती और महिला की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। मोहल्ला भवन में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर गांव अमीखानपुर में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्राम पंचायत मो. अमीखानपुर उर्फ जट्टीवाला में मजदूर पेशा परिवार की एक युवती का शव गांव के निकट पेड़ से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मजदूर पेशा परिवार के आफताब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री सानिया गांव के निकट एक पेड़ से लटकी मिली। उसके गले में फंदा पड़ा था। पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू की है। उधर नजीबाबाद के मोहल्ला भवन में 38 वर्षीय गीता सोनी मकान में संदिग्ध परिस्थिती में मृत मिली। पति के अनुसार उसकी पुत्री घर के सामने टीवी देेखने गई थी। घर आने पर मुख्य गेट बंद होने पर जब अंदर प्रवेश किया गया तब गीता सोनी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें