प्रेमपुरी में पकड़ी शराब बनाने की भट्टी
बिजनौर, मंडावली। पुलिस ने प्रेमपुरी के जंगल में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। एक आरोपी को शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया।
मंडावली के थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने टीम के साथ गांव प्रेमपुरी क्षेत्र के जंगल में दबिश दी। मौके से पुलिस ने कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। प्रेमपुरी निवासी सुशील कुमार को कच्ची शराब बनाने के उपकरण और वाहन सहित गिरफ्तार किया। उसका एक साथी सोमपाल पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मंडावली पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कच्ची शराब बनाने के उपकरणों को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से बरामद लाहन को नष्ट कर दिया।