अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव कटारमल रामगंगा नदी के किनारे कच्ची शराब की भट्ठियाँ नष्ट करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
शराब की भट्ठी नष्ट की
बिजनौर, कादराबाद। होली के अवसर पर पुलिस ने कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया और 250 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर भट्ठियां व 11 हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया। आरोपी भागने में कामयाब हो गए। सीओ महेश कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब मिलने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।